Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नाले में मिले शव की गुत्थी उलझी

रूद्रपुर । चार दिन पूर्व ठाकुर नगर में मिले शव की गुत्थी नहीं सुलझ पा रही है। मृतक शक्ति फार्म निवासी बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान वाशु राय उम्र 50 वर्ष के रूप में की है जबकि मृतक की पत्नी और बच्चे शव को पहचानने से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी भी की जा रही है। बता दें चार दिन ठाकुर नगर में नाले में एक अधेड़ का शव मिला था। पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। चार दिन बाद शक्तिफार्म के कुछ लोगों ने मृतक की शिनाख्त शक्तिफार्म निवासी बाशु के रूप में की है। बताया जाता है कि मृतक शक्तिफार्म में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था। उसकी ससुरला खेड़ा रूद्रपुर में है। उसकी चार पुत्रिया है। मृतक की पत्नी और बच्चे शव को पहचानने से इनकार कर रहे हैं। मृत्यु को लेकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो मृतक की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *