Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरी के मोबाईल समेत दो फरार आरोपी गिरफ्तार

रूद्रपुर ।बीते दिनों प्रीतविहार में हुई मोबाईल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी केे मोबाईल सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 25 मार्च को रजनीश पुत्र गंगाराम निवासी प्रीत विहार ने रपट दर्ज कराई थी कि उसके घर के अंदर से रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा तीन मोबाइल चोरी कर लिए गये हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गश्त के दौरान रम्पुरा गुरूद्वारे के पास संदिग्ध रूप से घूमते भूपेंद्र पुत्र नौबत राम निवासी रम्पुरा वार्ड 22 को पूर्व में चोरी के दो मोबाइल के साथ पकड़ा था। जबकि अभियुक्त जगदीश सागर व सूरज कोली फरार चल रहे थेै। पुलिस ने गत रात्रिे फरार अभियुक्त सूरज कोली उर्फ बैगन पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड नंबर 23 रम्पुरा को चोरी के एक अदद मोबाइल के साथ व अभियुक्त जगदीश सागर पुत्र विजय सागर निवासी वार्ड नंबर 23 इमली मोहल्ला रम्पुरा को चोरी के मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *