February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अपर महाप्रबंधक ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

लालकुआँ। लालकुआं रेलवे जंक्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक ने रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण का व्यापक निरीक्षण किया। यहां पहुंचे अपर महाप्रबंधक एस एल वर्मा ने पूरे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में मामूली खामियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए वही पूरे मामले पर अपर महाप्रबंधक का कहना है कि उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया है इसके अलावा जो आरआरआई बिल्डिंग बन रही है उसका कार्य में प्रगति पर चल रहा है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा यहां जो पिट लाइन का कार्य चल रहा है उसकी जांच भी की गई है और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जल्द ही इस कार्य को पूरा किया जाए वही स्टाफ के लोगों के लिए जो भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है उसमें भी तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था की सराहना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *