Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विषपान से महिला की मौत, युवक गंभीर

रुद्रपुर। गत रात्रि बिंदूखत्ता लालकुंआ में अज्ञात कारणों के चलते महिला व युवक ने विषपान कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि युवक का प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गत रात्रि बिंदूखत्ता लालकुंआ निवासी कैलाश की 25 वर्षीय पत्नी ईशू व युवक 20 वर्षीय रतवीर पुत्र बाबू ने विषपान कर लिया। जिससे दोनों की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन दोनों को उपचार के लिये यहां जिला चिकित्सालय ले गये। चिकित्सकों ने ईशू को मृत घोषित कर दिया जबकि रतवीर की हालत चिंताजनक देख उसे रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मृतका ईशू का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। घटना को लेकर बिंदूखत्ता क्षेत्र में कई चर्चायें हैं।
कार में सोये युवक की सदिग्ध मौत
काशीपुर। कार के अंदर सोए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई पुलिस ने मृतक के शव का आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक रामपुर जसपुर निवासी दीपक कुमार 30 पुत्र राम भरोसे घर के समीप खड़ी अपनी कार में शुक्रवार की शाम मृत अवस्था में पड़ा पाया गया। कार पूरी तरह से लॉक थी। खबर लिखे जाने तक मौत के कारणों का सही पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *