Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वैज्ञानिकों ने चार एजेंडों पर किया मंथन: जी-20 समिट में दूसरे दिन हुई राउंड टेबल कांफ्रेंस

रामनगर । जी-20 की तीन दिवसीय समिट के दूसरे दिन 20 देशों के मुख्य विज्ञान सलाहकारों ने चार एजेंडों पर मंथन किया। रामनगर के रिसॉर्ट में सुबह समिट के तहत राउंड टेबल कांफ्रेस का आगाज हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य के मुद्दे पर भी अहम चर्चा हुयी। विशेषज्ञों ने बीमारी की रोकथाम और महामारी से बचाव को लेकर चिंतन किया। मंगलवार को विदेशी मेहमानों का पंतनगर, रुद्रपुर से लेकर रामनगर तक भव्य स्वागत किया गया। समिट को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बुधवार को सुबह ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में कांÚेंस शुरू हुई। पहले एजेंडे में रोग नियंत्रण एवं महामारी से निपटने की बेहतर तैयारी के लिए ‘वन हेल्थ’ में अवसर पर मंथन हुआ। दूसरे एजेंडे में विज्ञान से जुड़ी जानकारी सुलभ व निशुल्क, त्वरित तरीके से कैसे सभी तक पहुंचे, उस पर मंथन किया गया। तीसरे एजेंडे में विश्व स्तर के प्रयासों के बीच समन्वय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विविधता, समानता, समावेशन पर वैश्विक नीति विकसित करना शामिल है। इसके अलावा जो हमारा परंपरागत ज्ञान उसका उचित वैज्ञानिक सत्यापन कर उपयोग करने पर भी मंथन किया गया। चौथे एजेंडे में वैश्विक विज्ञान सलाह तंत्र को मजबूत करने पर विशेषज्ञ मंथन किया जाना है। जैसे एक संस्थागत तंत्र को विकसित कर संवाद के जरिये विकासशील और कम विकासशील देशों को लाभांवित किया जा सके, इस पर भी बातचीत होनी है। कांफ्रेस शाम छह बजे तक होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *