Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक कैड़ा के पिता का निधन शोक व्यक्त करने पहुंचे सीएम धामी

हल्द्वानी। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के पिता 84 वर्षीय नारायण सिंह कैड़ा का मंगलवार शाम निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए काठगोदाम सर्किट हाउस से सीधा जजफार्म स्थित विधायक के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कैड़ा के परिवारजनों को ढांढस बंधाया। सीएम ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। निधन की सूचना मिलने पर सांत्वना व्यक्त करने के लिए शाम से जजफार्म स्थित घर पर लोगों का जुटना शुरू हो गया था। बुधवार सुबह 9.30 बजे रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला, विधायक डा. मोहन बिष्ट, चंदन बिष्ट, हुकुम सिंह कुंवर, मोहन पाठक, डा. अनिल डब्बू मौजूद थे। विधायक कैड़ा के पिता नारायण सिंह कैड़ा 20 साल तक ओखलकांडा में सरपंच रह चुके हैं। मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के होने के कारण उनकी अलग पहचान थी। क्षेत्र के लोगों के हर दुख-सुख में वह साथ खड़े नजर आते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *