Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पोकलैंड मशीन और डम्पर पर गिरा मलवा,एक की मौत,दो घायल

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी रहा। शनिवार सुबह गंगोत्री हाईवे पर हुए भूस्खलन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार रात देहरादून सहित मसूरी, विकासनगर, हरिद्वार, रुड़की और )षिकेश सहित कई इलाकों में बारिश हुई। शुक्रवार की देर रात को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराना धरासू और धरासू बैंड के बीच कटिंग का कार्य चल रहा था। जहां पर एक पोकलेन मशीन द्वारा सड़क के ऊपर रैम बनाकर कटिंग का कार्य किया जा रहा था तथा एक मशीन द्वारा कटिंग से निकला मलबा डंपर में लोड किया जा रहा था। अचानक पहाड़ी से मलबा आया। बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा दो पोकलेड मशीन व एक डंपर के ऊपर गिर गया। इस दौरान सड़क पर खड़े डंपर चालक व ठेकेदार भी मलबे में दब गए। जबकि साइड इंचार्ज के पत्थर लगने के कारण वह सड़क से नीचे खाई में गिर गया। एसडीआरएफ की सहायता से मलबे में दबे हुए व्यक्तियों को निकाला गया और खाई में गिरे व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया। सीएचसी चिन्यालीसौड़ में साइड इंचार्ज 28 वर्षीय सिकंदर पुत्र मेहताब सिंह, निवासी- मुजफ्फरपुर, बिहार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि ठेकेदार 44 वर्षीय संजय चौधरी पुत्र शीशपाल, निवासी-नियाजपुर, जिला हापुड, उत्तर-प्रदेश और डंपर चालक 42 वर्षीय महेश नेगी पुत्र लक्ष्मीचंद िनवासी- ग्राम झाला, थाना हर्षिल, जिला उत्तरकाशी का सीएचसी चिन्यालीसौड़ में उपचार चल रहा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आंशिक से लेकर मुख्यतः बादल छाये हुए हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप के साथ बीच-बीच में आसमान में बादल घिर रहे हैं। शुक्रवार को कई इलाकों में सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर में बादलों ने डेरा डाल लिया। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ओलावृष्टि दर्ज की गई। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *