February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पॉलिथीन जब्त कर कई दुकानदारों का काटा चालान

रुद्रपुर। न्यायालय के आदेश के बाद नगर निगम की टीम ने आज शहर की विभिन्न गलियों में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों दुकानदारों के पास रखी पॉलिथीन नगर निगम की टीम ने जब्त कर लीं और दुकानदारों का चालान कर उनसे अर्थदण्ड वसूला। निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम्प मचा है। एमएनए जयभारत सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। न्यायालय के आदेश के बाद गत दिवस नगर निगम की टीम ने गुड़मंडी, सब्जीमंडी में प ॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया और भारी संख्या में पॉलिथीन जब्त कर दुकानदारों से जुर्माना वसूला। आज फिर एमएनए जयभारत सिंह के निर्देश के बाद निगम की टीम ने मनिहारी गली, सब्जी मंडी, गांधीपार्क, मुख्य बाजार की गलियों सहित कई गलियों में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। नगर निगम की टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। निगम की टीम ने दर्जनों दुकानों से भारी संख्या में पॉलिथीन जब्त की और दुकानदारों से जुर्माना वसूला। वहीं निगम की टीम ने दुकानों पर सामान खरीदने आये ग्राहकों को भी चेतावनी दी कि वह भी पॉलिथीन में सामान न खरीदें अन्यथा उनसे भी जुर्माना वसूला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *