February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

क्रेन की चपेट में आकर बच्चा घायल

काशीपुर। क्रेन की चपेट में आने से एक बच्चे का दाहिना पैर बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय से उपचार के बाद अन्यत्र रेफर किया गया। मौके से आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन राहगीरों की मदद से उसे दबोच लिया गया। मोहल्ला अली खान निवासी अधिवक्ता अफसर अली का 5 वर्षीय पुत्र नोमान अपराहन बड़े गुरुद्वारे के समीप बच्चों के साथ साइकिल चला रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित क्रेन के चालक ने उसे टक्कर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। क्रेन की चपेट में आने के कारण बच्चे का दाहिना पैर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घटना के तत्काल बाद मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई । लोगों ने भाग रहे क्रेन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *