February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सफाई मजदूर संघ ने निकाला जुलूस

हल्द्वानी। विभिन्न मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई मजदूर संघ द्वारा जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह के नेतृत्व में कर्मचारी अपरानह तीन बजे नगर निगम में एकत्र हुए। यहां से नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को सफाई कर्मी पूरा कर रहे हैं लेकिन सरकारों की अनदेखी से वाल्मीकि समाज शिक्षा, आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्र में पिछड़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो समाज प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर ओम प्रकाश चौटाला, राजपाल पंवार, अजय, अमरदीप चौधरी, गोविंद टाक, जितेंद्र, कल्लू मसीह, मुकेश राजौरिया, ज्ञान चंद्र, राबिन, हरपाल सिंह, विजय पाल, जय प्रकाश, अशोक राजा, विजय, संजय पाल, मुकेश, अनूप, चंदन आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *