Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दस हजार के दो ईनामी बदमाशों को दबोचा

नानकमत्ता। नशे की तस्करी में लिप्त दस माह से फरार चल रहे 10-10 हजार के वांछित दो इनामी बदमाशों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की। पुलिस ने दोनों अपराधियों को न्यायालय में पेश किया। जहां उन्हें जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी के निर्देशन पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव एवं पुलिस टीम के साथ वांछित अपराधियों को धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली की 10-10 हजार के दो वांछित इनामी बदमाश अन्य स्थान में भागने की फिराक में हैं। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने पुलिस टीम के साथ अपराधियों को धरपकड़ हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया। चौकिंग के दौरान पुलिस को दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर दोनों अपराधी भागने लगे। पुलिस ने नानक सागर पार घेराबंदी कर 10 माह से फरार चल रहे दस दस के इनामी बदमाश ग्राम गिद्धौर निवासी जसवीर सिंह, कुलविंदर सिंह उर्फ पम्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों अपराधियों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि दोनों अपराधियों के खिलाफ थाना नानकमत्ता में एनडीपीएस एक्ट में दो दो मुकदमे लंबित हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी हुए हैं। दोनों अपराधी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव और उसकी टीम की पीठ थपथपाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि वांछित अपराधियों के खिलाफ आगे भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, एसआई दीवान सिंह बिष्ट एसआई शंकर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण जोशी, प्रवीण गोस्वामी, नवनीत कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *