Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरकाशी में तीन बार भूकंप के झटके आने से मचा हड़कंप

उत्तरकाशी। देवभूमि उत्तराखंड में एक के बाद एक भूकंप के 3 झटकों से लोगों में हड़कंप मच गया। यहां उत्तरकाशी जिले में देर रात भूकंप के तीन झटकों से धरती डोल गयी। भारतीय मौसम विभाग ;आईएमडीद्ध से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12ः45 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 थी। वहीं श्रीनगर जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल इस दौरान किसी तरह के जान-माल की कोई सूचना नहीं है। पहला झटका रात 12ः40, दूसरा झटका 12ः45 व तीसरा झटका 01ः01 पर महसूस किया गया। स्थानीय निवासी हेमलता ने बताया कि अचानक खिड़की दरवाजे जोर से बजने की आवाज सुनाई दी, साथ ही किचन में रखें कुछ बर्तन भी गिर गए। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटकों के आने से लोगों में काफी दहशत है। लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही रहे। भारतीय मौसम विभाग ;आईएमडीद्ध से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12ः45 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 थी। जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत सिरोर के जंगल में बताया जा रहा है। भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं श्रीनगर जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *