Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गौला नदी में सोमवार से शुरू होगा खनन

लालकुआं। आखिर लंबे समय तक चले आंदोलन के बाद गौला नदी में जल्द फावड़े और बेलचे खनकने की गूंज सुनाई पड़ने लगेगी।गौला संघर्ष समिति के संयोजक मनोज जोशी और गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीवन कबडवाल ने बताया है कि व्यक्तिगत रूप से स्टोन क्रशर संचालकों के साथ रेट निर्धारण के बाद यह निर्णय लिया गया है उन्होंने बतायाकि पूरे सत्र तक बरेली रोड के क्रेशर द्वारा घ्33 रुपए तथा शांतिपुरी क्षेत्र के क्रेशर द्वारा घ्41 का रेट निर्धारित की सहमति जताई है ।जिसके बाद वाहन स्वामियों द्वारा वाहनों के संचालन किए जाने का फैसला लिया है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष और संयोजक संयुक्त रूप से लालकुआं निकासी गेट का विधिवत शुभारंभ करेंगे जिसके साथ इस सत्र में गौला में खनन कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान बैठक में उपस्थित उपस्थित गोला संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीवन कबडवाल , गेट अध्यक्ष प्रभारी मनोज बिष्ट ,पंकज दानू ,वीरेंद्र दानू ,मनोज दानू ,हरीश दानू ,हरीश गोस्वामी ,हरीश सुयाल ,मनीष बोरा, सुंदर शाह ,संजय कार्की, बलराज आगरी ,महेश गोस्वामी, पूरन बिष्ट , रविंदर कोरंगा, मनोज खोलिया एवं समस्त वाहन स्वामी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *