Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इलेक्ट्रिक शोरूम में आग से लाखों की क्षति

हल्द्वानी । चोरगलिया रोड स्थित एक इलेक्ट्रिक शोरूम में देर रात आग लग जाने से लाखों रुपए कीमत का सामान जल कर राख हो गया। घटना से वहां अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलते ही शोरूम स्वामी, पुलिसकर्मी तथा दमकल कर्मी मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया। जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि बन भूलपुरा थाना के समीप एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान केजीएन इलेक्ट्रॉनिक्स में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने अग्निकांड की इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान होना बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *