Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुशील गाबा बने कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश महासचिव

रूद्रपुर।कांग्रेस के महत्तवपूर्ण विभाग सूचना व प्रोद्योगिकी विभाग (आई-टी- विभाग) में नगर के युवा नेता सुशील गाबा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी है। विगत दिवस रूद्रपुर अग्रवाल धर्मशाला में हुयी कार्यशाला में युवा नेता सुशील गाबा के विचारों, युवाओं में उनके प्रति स्नेह, मजबूत संगठानिक क्षमताओं को देऽते हुये गत सायं नैनीताल में पत्र जारीकर प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह नें श्री गाबा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी। कांग्रेस के महत्तवपूर्ण विभाग सूचना व प्रोद्योगिकी विभाग (आईटी विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह नें बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर आईटी सेल की टीम को तैयार की जानी है। इसके लिये प्रत्येक वार्ड में यह टीम जनजन तक कांग्रेस की रीतियों-नीतियों के प्रचार प्रसार के साथ ही भाजपा के दुष्प्रचार, काल्पनिक मुद्दों के प्रति भी जनता को जागरूक करेगी। आज रूद्रपुर में बैठक के दौरान युवा कांग्रेस नेता सुशील गाबा नें राज्य व देश में शासन कर रही भाजपा सरकारों द्वारा जनता के किये जा रहे शोषण के िऽलाफ उनके विद्रोही तेवरों, जनता के हर तबके के महत्तवपूर्ण मुद्दो के लिये जूझनें के जज्बे के साथ ही कांर्ग्रेस पार्टी को आगे लाने के लिये अपने विचारों से प्रदेश कमेटी को प्रभावित किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ राज बेहड़,प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल मौर्य आदि से विचार विमर्श के बाद ऐसे उर्जावान व प्रतिभा वान को प्रदेश स्तर की कार्यकारणी में सम्मिलित करते हुये प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। इसी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर किशोर कुमार, प्रदेश सचिव सचिन आनन्द व प्रदेश कार्यकारणी में दीपा ऽत्री को भी मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *