Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गांजा और तमंचे के साथ दो तस्कर किये गिरफ्तार

काशीपुर। बलेनो कार में गांजा लेकर जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने 1.816 किलो गांजा और तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एस0ओ0जी0 टीम और थाना आईटीआई पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिम्मतपुर ग्राम क्षेत्र में बिना नम्बर की बलेनो कार को रोका तो उसमें सवार तीन लोगों में से एक फरार हो गया। जबकि दो लोगों के पास से 1.816 किलो गांजा और तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े के आरोपियों ने अपने नाम प्रकाश चन्द्र पोखरियाल पुत्र स्व0 उमानन्द पोखरियाल निवासी ग्राम अमेता भोन डाण्डा थाना मोलेखाल जिला अल्मोड़ा और कृपाल सिंह पुत्र स्व0 भगवान दास, निवासी हिम्मतपुर, थाना आई0टी0आई बताया। जबकि फरार आरोपी का नाम राजू पुत्र हरप्रसाद निवासी शंकरपुरी, थाना आईटीआई बताया गया। पूछताछ में उनके एक साथी संदीप सिंह का नाम भी सामने आया है। दोनों की पुलिस तलाश कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *