Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम का विरोध करने जाते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार

हल्द्वानी ।नकल विरोधी कानून बनाने पर आयोजित आभार रैली में शामिल जीने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी आगमन का यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज तिकोनिया चैराहे के पास जोरदार नारेबाजी के साथ विरोध किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सीएम पुष्कर धामी को काले झंडे दिखाने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में जा रहे थे। इसके भनक लगते ही पुलिस अधिकारी वाहनों के साथ वहां आ पहुंचे और कार्यकर्ताओ को पुलिस ने पकड़ा लिया। इस दौरान उनकी पुलिस बल से नोंक झोंक तथा धक्का मुक्की भी हुई।यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम का विरोध करने को लेकर सुबह से तैयारी में थे। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। विरोध को देखते हुए सीओ बीएस धौनी, कोतवाल हरेंद्र चैधरी के अलावा कई थाने के एसओ भी बुलाये गए थे। करीब दस मिनट तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तिकोनिया चैराहे पर ही गिरफ्तार कर लिया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, उपाध्यक्ष हेमंत साहू, प्रदेश सचिव राधा आर्य और उनके साथ मौजूद तमाम यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा जहां एक तरफ सरकार से भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, तो वही नकल विरोधी कानून लाकर खुद की वाहवाही लूटने का कार्य कर रही है। सीबीआई जांच की मांग को लेकर यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा एवं पुष्कर धामी के कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *