Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बारातियों की कार खाई में गिरने से दो की मौत,12 घायल

जोशीमठ। मारवाड़ी थैंग मोटर मार्ग पर मंगलवार देर शाम थैंग गांव से चार किलोमीटर पहले थली तोक में बारातियों से भरी एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 लोग घायल हो गए। वाहन में कुल 13 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी एसडीआरएफ व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू कर जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार थैंग गांव के गांव काड़ाखोला गांव तोक से प्रवेश सिंह की बारात बोलेरो वाहन से किमाणा गांव गई थी। मंगलवार देर शाम बारात वापस थैंग गांव आ रही थी कि बदरीनाथ हाईवे पर थली तोक के पास अचानक कार चालक जितेंद्र राणा निवासी ग्राम चाई, थाना जोशीमठ कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। कार में कुल 13 लोग सवार थे, जो खेतों में छिटक गए। ग्रामीणों को घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीएम कुमकुम जोशी मौके पर पहुंची। इस दौरान एसडीआरएफ और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला। 108 की मदद से घायलों को जोशीमठ अस्पताल ले जाया गया। जहां दो घायलों की मौत हो गयी। कुछ गंभीर घायलों को रैफर किया गया है। सभी घायल थैंग गांव के निवासी हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *