Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लालकुआ। यहां तराई केंद्रीय वन प्रभाग टांडा रेंज के अंतर्गत डौबी फील्ड के पास एक युवक का पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10ः30 बजे तराई केंद्रीय वन प्रभाग टांडा रेंज के अंतर्गत डौबी फील्ड के पास नगर के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने हड़कंप मच गया। यहां मैदान में खेल रहे बच्चों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा सहित पुलिस टीम ने शव पेड़ से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवक की पहचान लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 4 निवासी 19 वर्षीय पवन बत्रा पुत्र रमेश चंद्र बत्रा के रूप में हुई है। रमेश चंद्र बत्रा वर्तमान में अब बेरी पड़ाव में बनाए गए नवनिर्मित मकान में जाकर बस गए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक की मौत की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *