Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व मंत्री ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का निधन

शक्ति फॉर्म। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं जाने-माने राजनीतिज्ञ ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह अपने राजनीतिक सफर में सितारगंज के ब्लाक प्रमुख से लेकर उत्तर प्रदेश के बरहज विधानसभा सीट से विधायक बने। तथा उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बने। उनके निधन की सूचना मिलते ही समूचा क्षेत्र स्तब्ध रह गया। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *