February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित

रुद्रपुर,2 अगस्त। वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा निर्देशन में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गंभीरता के साथ आगामी निकाय एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जायें और पार्टी को पुनः ऐतिहासिक जीत दिलाने में सहयोग दें। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने काशीपुर मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक वर्ष का कार्यकाल जनअपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरा है। सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यों व पार्टी की नीतियों को कार्यकर्ता जनजन तक पहुंचायें और इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। यदि कार्यकर्ता मजबूती के साथ संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें तो निश्चित रूप से पार्टी को किसी भी सफलता से नहीं रोका जा सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जनहित में कई योजनाएं संचालित की गयी हैं जिनका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन लेकर जनसमस्याओं का समाधान भी करायें ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानियों से न जूझना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता को जनसमस्या के समाधान में कोई परेशानी आती है तो उसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दें जिनके माध्यम से जनसमस्याओं का समाधान कराया जायेगा। बैठक को प्रदेश महामंत्री संगठन सजय कुमार, जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, जिला प्रभारी कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी, आशीष गुप्ता, मनोज कुमार, संजय, विवेक सक्सेना, भारत भूषण चुघ, डा- शैलेंद्र मोहन सिंघल सहित कई वक्ताओं ने भी सम्बाधित किया। इससे पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यसमिति का शुभारंभ किया गया। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी। इस मौके पर सुभाष चतुर्वेदी, सुभाष चन्द, उत्तम दत्ता, वेद ठुकराल, हरीश सुखीजा, सुरेश परिहार, सोनी कोली, सुरेश कोली, कान्ती कोली, ईश्वरी प्रसाद राठौर सहित जनपद के समस्त पदाधिकारियों के साथ नगर व ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष, महामंत्री व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *