February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रंगदारी नहीं देने पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी छीनी

काशीपुर। रंगदारी न दिए जाने पर शरारती तत्वों ने देर रात एक ट्रक चालक से मारपीट कर उससे नगदी भरा पर्स छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों में से एक को हिरासत में लिया है। जिससे कोतवाली में पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार जाजू पारा पिहानी जनपद हरदोई उत्तर प्रदेश निवासी आशा पुत्र गनी खान शुक्रवार की रात ट्रक संख्या यूपी 20एटी/ 1586 पर रील लादकर बाजपुर से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद रोड पर ढेला पुल के समीप आधा दर्जन युवकों ने ट्रक को रोक कर उससे रंगदारी मांगना शुरु कर दिया। ट्रक चालक ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बुरी तरह धुनाई करने के बाद जेब में रखा पर्स जिसमें लगभग 9000 थे और ड्राइविंग लाइसेंस जबरदस्ती छीन लिया। पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर उसने आरोपियों में से मधुबन नगर निवासी दीपक नामक एक युवक को हिरासत में लिया जबकि बाकी मौके से फरार हो गए खबर लिखे जाने तक पकड़े गए आरोपी दीपक से कोतवाली में पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *