February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क निर्माण की मांग को जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

रूद्रपुर। आज फुल्लसुंगा स्थित अंजली विहार और वनखंडी कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर कालोनीवासी सांसद प्रतिनिधि एव प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विकास शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले और सड़क निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी डा- नीरज खैरवाल को ज्ञापन सौंपा। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला योजना से जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया और जिला विकास अधिकारी को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान कमलेन्द्र सेमवाल, जसबीर सिंह, राजकुमार, देवेन्द्र सिंह,फिरण राम,धर्मेन्द्र राय, संतोष गुप्ता, कमल पाण्डेय, शुभवती देवी, पुष्पा देवी, सावित्री जोशी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *