Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चुकटी देवरिया के ग्रामीणों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

किच्छा। भाजपा मंडल अध्यक्ष लवी सहगल के नेतृत्व में भाजपा नेता कमलेन्द्र सेमवाल सहित चुकटी देवरिया आदि के ग्रामीणो ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र सौप बाके बिहारी सरिया कम्पनी द्वारा वायु प्रदूषण किये जाने का आरोप लगाते हुए कम्पनी खिलाफ कार्रवाही की मांग की। े ज्ञापन मे आरोप था कि संस्था द्वारा नियमानुसार वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए सभी मानको को पूरा नही किया गया। जिसके चलते क्षेत्र के लोगो भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालो मे भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश बाला, ओम प्रकाश दुआ, सुरेन्द्र चौधरी, बलकेश चौधरी, अभिषेक सक्सेना, राजीव सक्सेना ओमकार सिंह नागी सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे। इसके अलावा श्री सहगल ने आजाद नगर रोड पर पेय जल लाईन टूट जाने के बाद विभाग द्वारा कार्रवाही न किये जाने आये दिन पानी की बारबादी पर संज्ञान लेते हुए विभाग के द्वारा लाईन दुरुस्त किये जाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *