Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तमंचा व कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

काशीपुर। कुंडा पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर एक शातिर किस्म के बदमाश को पकड़ कर तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। जरूरी पूछताछ के बाद पकड़े गए बदमाश का पुलिस द्वारा आम्र्स एक्ट के अंतर्गत चालान कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उसने हरियावाला इलाके से एक स्कूल के समीप संदिग्ध हालत में चहलकदमी कर रहे युवक को शक के आधार पर दबोच लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम इस्लाम नगर रोड, बसई हरियावाला थाना कुंडा निवासी सूरज शर्मा पुत्र ताराचंद शर्मा बताया। तलाशी में पुलिस को उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस बाबत चैकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से जरूरी पूछताछ के बाद आम्र्स एक्ट के तहत चालान करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *