February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मारपीट में घायल मां बेटे की हालत गंभीर

काशीपुर। बच्चों बच्चों की लड़ाई में गंभीर रूप से घायल हुई वृद्धा को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल से दिल्ली के एम्स ले जाया गया जबकि उसका एक पुत्र राजकीय चिकित्सालय में जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। घटना में वृद्धा की आंख पर गंभीर चोट आने से उसकी आंख की रोशनी चली गई। गौरतलब है कि मोहल्ला महेशपुरा बाल्मीकि बस्ती में विगत रात्रि बच्चों बच्चों की लड़ाई में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। घटना में एक पक्ष के आलोक गंभीर रूप से लहूलुहान हुआ तो दूसरे पक्ष की सुखिया पत्नी स्वर्गीय विजय और उसका 35 वर्षीय पुत्र अजय गंभीर रूप से घायल हुए। सुखिया की आंख पर भारी वस्तु से प्रहार करने के कारण उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने नाजुक हालत में उसे दिल्ली स्थित एम्स के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह सुखिया का पुत्र अजय सरकारी अस्पताल के बिस्तर पर पड़ा जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक पक्ष के अजय, सुभाष समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया तो दूसरी तरफ 3 महिलाओं समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *