Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गौलापार में सीवरेज ट्रीटमेंट वेस्ट प्लांट का लोकार्पण

हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी वासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने गौलापार स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट/ लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि प्लांट से हल्द्वानी के लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, सरकार प्रदेश की नदियों को स्वच्छ करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसी कड़ी में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्लांट जनता को समर्पित किया गया है। वहीं एसटीपी की सौगात मिलने के बाद सीवरेज समस्या से दिक्कत मिलेगी। निगम क्षेत्र की लाइनें यहां जोड़ी गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के जू बनाए जाने के लिए बजट दिए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही देवभूमि को ड्रग्स Úी करने के अभियान में हल्द्वानी में एक नशा मुत्तिफ केंद्र खोलने की घोषणा की तथा हल्द्वानी में आधुनिक कैथ लैब बनाने की घोषणा की, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार राज्य की जनता की भलाई के लिए विकास कार्यों में जुटी हुई है। यह ट्रीटमेंट प्लांट स्वच्छता की ओर सरकार का एक बड़ा कदम है, वही मेयर डाॅ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि यह हल्द्वानी के लिए नई शुरुआत है। स्वच्छता के लिए एक बड़ा कदम है। इस दौरान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट सहित जिला प्रशासन के विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सीएम हल्द्वानी से खटीमा को रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *