February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अलग अलग हादसों में तीन घायल

काशीपुर। अलग-अलग घटनाओं में वृद्धा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। घायलों में वृद्धा की हालत नाजुक बनी हुई है। नंदा लाइन रामनगर नैनीताल निवासी अनीसा खातून पत्नी सादिक हुसैन आज मॉर्निंग वॉक के लिए निकली। इस दौरान रास्ते में गोबर पर पैर पड़ने के कारण वह फिसल कर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी तरह निर्माणाधीन भवन में प्लास्टर करते हुए राजमिस्त्री ऊंचाई से गिरकर सुबह गंभीर रूप से घायल हुआ बताया गया कि मूल रूप से मालदा पश्चिम बंगाल निवासी मजीपुर पुत्र पूरन सिंह बाजपुर रोड स्थित आइडियल के समीप आम्रपाली प्रोजेक्ट में एक निर्माणाधीन भवन का प्लास्टर कर रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कुत्ते को बचाने के प्रयास में स्कूटी सवार युवती घायल हो गयी। प्रगति एनक्लेव निवासी राशि त्रिपाठी पत्नी अनिल त्रिपाठी आज सुबह बच्चों को लेकर स्कूटी से कहीं जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्रतार स्कूटी के सामने अचानक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में स्कूटी अनियंत्रित होकर एक और गिर पड़ी और महिला हादसे की चपेट में आकर घायल हो गई सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया घायलों में वृद्धा की हालत नाजुक बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *