Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक तिलक राज बेहड़ ने 66पौंड का केक काटकर मनाया जन्म दिन

किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ का 66 वाँ जन्म दिन हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर 66पौंड का एक काट गया।वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने विधायक तिलक राज बेहड़ को आशीर्वाद दिया वही तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुके और उपहार भेंट विधायक तिलक राज बेहड़ की सुखी जीवन की कामना की। सर्व प्रथम विधायक तिलक राज बेहड़ महाराणा प्रताप चैक स्थित मंदिर पहुंचे तथा मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका। इसके बाद तमाम कांग्रेस जनों ने नगर के मुख मार्ग होते हुए विधायक कार्यालय तक जमकर ढोल नगाड़ों के साथ रोड़ शो भी किया। यहां कार्यालय में पहुंच कर विधायक तिलक राज बेहड़ ने 66पौंड का केक काटकर जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्य कर्ताओं एवं जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उनका हमेशा विकास के कार्यों ध्यान केंद्रित रहता है किंतु कुछ लोग मुझ पर विकास रोकने का आरोप लगा रहे है जो निराधार है । विधान सभा क्षेत्र मै विकास के कार्यों को मंै रुकने नही दूंगा। इस अवसर पर मुखरूप से पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, गौरव बेहड़ सौरव बेहड़,सतपाल गाबा मनोज गाबा दलीप सिंह बिस्ट, एन यू खान , हांजी सरवर यार खां, तोशीफ हुसैन अंसारी,ताहिर मालिक,धर्मेंद्र सिंधी,राजेशप्रताप सिंह,नगर अध्यक्ष चैधरी भूपेंदर सिंह,चंदन पांडे, बिना बेहड़,शाक्षी,मीनाक्षी,लाला यादव पूर्वा,अनिशा आदि लोग उपस्थित थे।

73.32 लाख की सड़कों का किया लोकार्पण
किच्छा।विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने जन्म दिवस पर विधायक निधि से 73.32 लाख की लागत से निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा की विधायक निधि से कार्य प्रारंभ हो चुके है ।प्राथिमकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे है काफी समय से जनता सड़कों के निर्माण की मांग कर रही थी, जर्जर सड़कों के कारण बरसातों मै पानी भर जाने के कारण बच्चों, महिलाओं,को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसके तहत वार्ड नंबर 2वार्ड नंबर9 वार्ड नंबर18,वार्ड नंबर 19एवम वार्ड नंबर 8की अति आवश्यक सड़कों का निर्माण कराया गया है और। भी अन्य स्थानों मै अति आवश्यक कार्यों की रूप रेखा तैयार की जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *