Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

73.12 ग्राम स्मैक सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार

रूद्रपुर । सीओ बाजपुर भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को कुल 73.12 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी ंमंजूनाथ टीसी ने बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सीओ बाजपुर भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के नेतृृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बाजपुर आदिं पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बाजपुर दोराहा रोड फ्लाईओवर के नीचे दो लोगों को संदिग्ध रूप से घूमते पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता नदीम पुत्र अकबर अली निवासी ग्राम गुलडिया थाना मीरगंज जिला बरेली तथा नरेश पाल पुत्र शिवचरण ग्राम गुलडिया थाना मीरगंज जिला बरेली बताया। एसएसपी ने बताया कि जब पकड़े गये दानों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो दोनों के पास से कुल 73. 12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई । पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बाजपुर प्रवीण कोशियारी, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह मनराल, उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र, हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह व कानि सीपी जगदीश कोठियाल शामिल थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रूपये नगद पुरस्कार देने की घोषण की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *