Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शक्तिफार्म। रतनफार्म नंबर 2 अरविन्द नगर के युवक की सड़क हादसे मे मौत हो गयी। मृतक घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को देर शाम अरविंद नगर निवासी 33 वर्षीय महादेव मिस्त्री पुत्र प्रसाद मिस्त्री बाजार से मोटर बाइक संख्या यूके 06 एएम 1601 से घर की ओर जा रहा था कि रतन फार्म रोड कुसमोठ मोड़ के समीप पैदल चल रहे राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गयी। बाईक समेत गिरने से महादेव को काफी चोटे आयी। हादसे के उपरांत घटना स्थल पर काफी भीड़ एकत्रित हो गयी। आनन फानन में महादेव को सितारगंज के निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहा डाॅक्टरों ने महादेव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है। महादेव मिस्त्री घर का इकलौता चिराग था। वह सिडकुल के फैक्ट्री मंे कार्य करता था। एक दिन बाद ही उसकी साली का विवाह होना है जिसके लिए वह तैयारियों में व्यस्त था। महादेव अपने पीछे माता पिता,पत्नी व करीब 3 वर्ष की बेटी को रोता बिलखता छोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *