Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जहर का इंजेक्शन लगाकर युवक और युवती ने की आत्म हत्या

देहरादून। धर्मपुर में एक मकान में युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्म हत्या की हैं। मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना धर्मपुर के कब्रिस्तान वाली गली की है। मैक्स अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत राहुल पुत्र शिवप्रसाद अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार सुबह जब काफी देर तक राहुल के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुयी। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई उत्तर नहीं आया तो घर वालों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो राहुल के साथ ही एक युवती का शव देकर परिवारवालों के होश उड़ गये। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग भी पहुंच गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहुल के साथ मिले युवती के शव की शिनाख्त शिल्पी पुत्री मनोज निवासी भगत सिंह कालोनी के रूप में हुयी। पुलिस को मौके पर एक सीरिंज भी मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्म हत्या की है। आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सीओ नेहरू काॅलोनी अनिल कुमार जोशी का कहना है कि संभवतः दोनों ने एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन दिया है। कमरे में सुसाईड नोट नहीं मिला है। राहुल मैक्स अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था। जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी। लड़की राहुल के पास आई या राहुल उसे लेकर आया था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहुल के परिजन भी लड़की के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। फिलहाल मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *