Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध हालातों में फंदे पर लटकी मिली नव विवाहिता

डेढ़ साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
रूद्रपुर । संदिग्ध हालातों में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका ने डेढ़ वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। मूल रूप से बाजपुर क्षेत्र का निवासी किशन अपनी 22 वर्षीय पत्नी प्रीति के साथ जगतपुरा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। डेढ़ साल पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। किशन अशोका लीलेंड कम्पनी में काम करता था। बीती शाम वह किसी पार्टी में गया था। पत्नी प्रीति घर पर अकेली थी। रात को जब वह घर लौटा तो प्रीति फंदे पर लटकी मिली। यह देखकर उसके होश उड़ गये। मौके पर मकान मालिक समेत अन्य लोग भी पहुंच गये। मकान मालिक ने सूचना पुलिस और प्रीति के घर वालों को दी जिस पर परिजन भी वहां पहुंच गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक मौके पर सुसाईड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्म हत्या के कारणों की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *