Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाइक-कार की भिड़ंत में युवा व्यापारी की मौत

रूद्रपुर। कार और बाइक की भिड़ंत में शहर के युवा व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गयी। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय सचिन अरोरा इलाहाबाद बैंक गली में स्थित एक टेलीकाॅम की दुकान में मोबाइल बैटरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात वह अपने माता पिता से मिलने इंदिरा कालोनी गया था और बाइक से खेड़ा अपनी ससुराल जा रहा था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेड़ा स्थित ससुराल में ही रहता था। जैसे ही उसकी बाइक गांधी पार्क के पास समोसा मार्केट के सामने पहुंची तभी एक अज्ञात कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह काफी दूर तक कार के साथ घिसटता हुआ चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और पांच साल के पुत्र और छह साल की पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *