Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बर्फबारी के बीच कार खाई में गिरी,तीन छात्र घायल

देहरादून । मसूरी धनौल्टी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला है। तीन युवक कार के अंदर फंसकर घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मसूरी धनौल्टी मार्ग पर एक स्विफ्ट डिजायर यूके 08 एक्स 3677 कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस 108 एंबुलेंस, फायर सर्विस मौके पर पहुंची । गहरी खाई में गिरे तीनों युवकों को बमुश्किल रेस्क्यू करके निकाला गया। बताया जा रहा है कि बर्फबारी होने के कारण रेस्क्यू आॅपरेशन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार के दरवाजे क्षतिग्रस्त होने के कारण पुलिस ने दरवाजे तोड़ कर युवकों को निकाला। तीन युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया गया है कि तीनों युवक देहरादून के एक काॅलेज के छात्र हैं। तीनों मसूरी धनोल्टी घूमने के लिए निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *