Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुड़की। सिविल अस्पताल में आपरेशन के लिए लाया गया कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इससे पुलिस में हड़कम्प मच गया। फरार कैदी की तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। जानकारी के अनुसार नन्हे उर्फ चिकना को चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था वह हरिद्वार जेल में विचाराधीन कैदी के तौर पर बंद था। हर्निया की परेशानी के चलते उसे उपचार के लिए हरिद्वार अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ना होने के कारण दो दिन पूर्व आपरेशन के लिए रुड़की सिविल अस्पताल रैफर किया गया। जहां गुरूवार को उसका आॅपरेशन होना था। बताया गया है कि सुबह करीब 7ः30 बजे जब उसे आॅपरेशन के लिए ले जाया जा रहा था तभी वह डड्ढूटी पर तैनात सिपाही से हथकड़ी छुड़वा कर भाग निकला। सिपाही और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई। जिससे पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस की कइ टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *