Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड पुलिस की अनुकरणीय पहल,मुम्बई से आमा की सकुशल वापसी

अल्मोड़ा(उद संवाददाता)। उत्तराखंड पुलिस की सक्रियता और अनुकरीणीय पहल से मुंबई में भटक रही एक बुजुर्ग महिला को नया जीवन मिल गया है। वहीं उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने अल्मोड़ा पुलिस टीम को बधाई दी हैं । डीजीपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर बुजुर्ग महिला की जानकारी देने पर आभार व्यक्त कर उनकी सराहना की है। गौरतलब है कि 9 जनवरी को गुरविन्दर सिंह ढिल्लो उर्फ गौनी ने फेसबुक पेज से भिकियासैण अल्मोड़ा निवासी एक माता जी हेमा देवी जो काफी लम्बे समय से विक्षिप्त अवस्था में होने और वर्तमान मे मुम्बई मे होने सम्बन्धी विडियो वायरल कर सहायता की अपील की गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर श्री च्तंकममच त्ंप प्च्ै एसएसपी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया कि शीघ्र बुजुर्ग अम्मा जी को मुंबई से अल्मोड़ा लाया जाय। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पीआरओ/एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती को वीडियों बनाने वाले व्यत्तिफ की जानकारी प्राप्त कर उनसे सम्पर्क करने व माता जी हेमा देवी के परिजनों के बारे में जानकारी करने हेतु निर्देशित किया गया। पीआरओ/एएनटीएफ प्रभारी सौरभ कुमार भारती ने वीडियो बनाने वाले व्यत्तिफ के बारे में जानकारी कर उनसे सम्पर्क किया गया तो उन्होने अपना नाम गुरविन्दर सिंह ढिल्लो उर्फ गौनी पुत्र श्री बलदेव सिंह, निवासी रामपुर रोड सुशीला तिवारी हल्दवानी और वर्तमान में मुम्बई में रहना बताते हुए आमा का वीडियों स्वयं द्वारा बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करना बताया। इसके उपरान्त आमा के परिजनों की जानकारी की गयी तो माता जी हेमा देवी का मूल रुप से भिकियासैण के ग्राम कोटड्ढाग की निवासी होना पाया गया, उत्तफ जानकारी एकत्र करने में अल्मोड़ा निवासी सुमित मनराल व वैभव जोशी का सहयोग रहा। आमा के परिजनों का पता लग जाने और वीडियो की सत्यता मालूम होने पर अल्मोड़ा पुलिस ने आमा को मुंबई से सकुशल लाने के लिए मानवता का मिशन शुरू किया। एसएसपी प्रीप राय के निर्देश पर थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक ने कानि0 योगेश कुमार व म0कानि0 साईन अंसारी को शामिल कर टीम गठित की। 10 जनवरी को टीम मुम्बई रवाना र्किया गया। भतरौजखान पुलिस की टीम काशीपुर पहुँची, आमा की तलाश में क्षण भर भी देर ना हो इसके लिए काशीपुर से दिल्ली ट्रेनघ्घ् व दिल्ली से मुम्बई फ्रलाईट से यात्रा कर 11 जनवरी को मुम्बई पहुंच गयी । मुम्बई पहुचने के बाद अल्मोड़ा पुलिस टीम स्थानीय मुम्बई पुलिस, वीडियो बनाने वाले सज्जन गुरविन्दर सिंह ढिल्लो ;गोनीद्ध, समाज सेवी दान सिंह राजपूत व उनकी टीम एवं मानवाधिकार फाउण्डेशन मुंबई की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी सावंत से मिली और उनके सहायता से माता जी ;आमाद्ध की तलाश प्रारम्भ कर लगातार दिन- रात तलाश में जुटी रही। आमा की तलाश के लिए टीम ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए और बोरीवली, कांदिवली, मलाड, अंधेरी वेस्ट व लोखंडवाला में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, फ्रलाई ओवर/ब्रिज के नीचे, लंगरों, रैन बसेरो, धर्मशालाओं आदि जगहों पर भ्रमण कर आमा की फोटो/पम्पलेट चस्पा कर व लोगों को दिखाकर पूछताछ करते रहे, एसएसपी अल्मोड़ा लगातार टीम के संपर्क में रहकर उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे। बेहतरीन नेतृत्व और दिल से किए गए मानवता के इस मिशन को सफलता मिलनी ही थी आखिरकार टीम आमा को खोजने में सफल रही। अल्मोड़ा पुलिस टीम कानि0 योगेश कुमार व म0कानि0 साईन अंसारी द्वारा स्थानीय मुम्बई पुलिस, श्री गुरविन्दर सिंह ढिल्लों ;गोनीद्ध, समाज सेवी श्री दान सिंह राजपुत व उनकी टीम एवं मानवाधिकार फाउण्डेशन मुंबई की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी सावंत के सहयोग से 3 दिनों से दिन- रात कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों व एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा किए गए उत्साहवर्धन के परिणामस्वरूप 14 जनवरी की प्रातः को पुलिस टीमों द्वारा आमा को सकुशल तलाश कर लिया। आमा का स्वास्थ्य परीक्षण आदि कराकर अल्मोड़ा पुलिस टीम आमा को अपने संरक्षण में 15 जनवरी की प्रातः मुम्बई से रवाना होकर 16 जनवरीको सकुशल अल्मोड़ा पहुच गयी है। एसएसपी अल्मोड़ा ने आमा से मिलकर कुशल क्षेम पूछकर आमा को शाँल ओढ़ाकर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया । आमा की तलाश में दिन-रात जी तोड़ मेहनत करने वाली पुलिस टीम के कानि0 योगेश कुमार व म0कानि0 साईन अंसारी की पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत करने की बात कही गयी। अल्मोड़ा पुलिस के मानवता के मिशन आमा की वापसी को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देने वाले मुम्बई पुलिस, श्री गुरविन्दर सिंह ढिल्लों ;गोनीद्ध, समाज सेवी श्री दान सिंह राजपूत व उनकी टीम एवं मानवाधिकार फाउण्डेशन मुंबई की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी सावंत, श्री सुमित मनराल, श्री वैभव जोशी और प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से मानवता के मिशन के लिए अल्मोड़ा पुलिस का उत्साहवर्धन करने वाले सभी लोगों का हृदय की गहराइयों से कोटि कोटि धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *