Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाई की शादी के कार्ड बांटने आये युवक ने जहर खाकर दी जान

रूद्रपुर । शाहजहांपुर से भाई की शादी के कार्ड बांटने के लिए बिलासपुर क्षेत्र में आये युवक ने संदिग्ध हालातों में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे रूद्रपुर के निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्म हत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। यूपी के थाना खुुटार फौलीकला शाहजहांपुर निवासी 21 वर्षीय लवप्रीत सिंह पुत्र संतोष सिंह के भाई बलजीत सिंह की 5 फरवरी को शादी होनी है। रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने के लिए लवप्रीत बिलासपुर क्षेत्र में आया था। बताया गया है कि बीती शाम उसने एक ढाबे में खाना खाते समय जहर गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। आनन फानन में उसे रूद्रपुर के निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जलंधर पंजाब में हंगरी प्वाइंट के नाम से पिज्जा स्टोर चलाता था।उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है। आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
रूद्रपुर। दिनेशपुर क्षेत्र के ग्राम चंदन नगर में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर दिनेशपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार ग्राम चंदन नगर निवासी निताई मिस्त्री ने घर में ही स्थित आम के पेड़ में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। बुधवार तड़के करीब पांच बजे परिजनों ने निताई को पेड़ से लटका देखा तो उनके होश उड़ गये। आनन फानन में उसे पेड़ से उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *