Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बोलेरो खाई में गिरने से दो की मौत,एक गंभीर

गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला मार्ग पर तड़के हुआ हादसा

रुद्रप्रयाग। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुप्त काशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना मंगलवार तड़के हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन संख्या यूके13टीए-0386 में वाहन चालक 26 वर्षीय सुनील पुत्र वसुदेव निवासी ग्राम उछोला तथा 50 वर्षीय दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल निवासी ग्राम क्यार्क बरसूडी व 36 वर्षीय जगदीश सिंह पुत्र इंद्र सिंह निवासी ग्राम उछोला बैठे थे। तड़के गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर बोलेरो 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची। दुर्घटना में चालक सुनील व दिलीप लाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि जगदीश सिंह को घायल अवस्था में 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *