Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तमंचा कारतूस और चाकू के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

गदरपुर । थाना पुलिस ने तमंचा कारतूस और दो चाकू के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मंजूनाथ टिसी के निर्देश पर अवैध असलाह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निजाम पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी झगडपुरी,निशान पुत्र इलियास निवासी झगड पुरी को एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस, एक चाकू और मोटर साईकिल संख्या यूके 06बीए-9522 के साथ भैंसिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ थाना गदरपुर में 3/25 4/25 आम्र्स एक्ट बनाम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं सन्नू पुत्र मौ0 हुसैन नि0 वार्ड नं. 9पंजाबी कालौनी को एक अदद चाकू के साथ दिनेशपुर रोड गदरपुर फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया गया उसके खिलाफ धारा 4/25 आम्र्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया निजाम एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक अभियोग पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *