Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चैबटिया स्थित सेना के सेना के आफिसर्स आवासीय परिसर में लगी भीषण आग,लाखों की क्षति

अल्मोड़ा । चैबटिया स्थित सेना के आफिसर्स आवासीय परिसर में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना के बाद अल्मोड़ा व रानीखेत से फायर कर्मी व पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे। सेना के जवानों की मदद से फायर कर्मी व पुलिस जवानों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। शनिवार की देर रात चैबटिया आर्मी कैंपस कालोनी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। आग के विराल रूप लेते ही हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। रानीखेत कोतवाली पुलिस और अग्निशमन केंद्र रानीखेत की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने आग बुझाना शुरू किया। भीषण आग के बीच अल्मोड़ा से भी फायर ब्रिगेड को बुलवाना पड़ा। दो केद्रों की फायर टीम, पुलिस और आर्मी के जवान आग बुझाने में जुटे रहे। 10 घंटों की मेहनत के बाद तड़के आग पर काबू पाया गया। भीषण आग से भारी नुकसान की आशंका थी। आग बुझाकर जनहानि टल गई। लेकिन अब भी सुरक्षा की दृष्टि से एक फायर टेंडर को मौके पर ही तैनात किया गया है। आग बुझाने वाली टीम में एसआइ मोहन सिंह सौन, हेड कांस्टेबल पारस पाल, डूंगर सिंह, कांस्टेबल महेंद्र देवली, चालक गोविंद सिंह, होमगार्ड मनोज, एलएफएम महिपाल सिंह, एफएम, अनुज शर्मा, चांद थापा, कासिम अली, चंदन राव, चालक उत्तम सिंह, राजकुमार, ईश्वर सिंह, एलएफएम किशन सिंह, राजकुंवर, चालक उमेश सिंह हरड़िया, रमेश सिंह आदि रहे। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा अग्निकाण्ड में लाखों का नुकसान हुआ है। जबकि जनहानी होने से बच गई। कहा प्रथम दृष्टया शाॅर्ट सर्किट घटना का कारण है। फिलहाल फायर कर्मियों को मौके पर ही तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *