Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खटीमा ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई में जन समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित गति से निस्तारण हेतु महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश उच्चाधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए कहा कि खटीमा बायपास बन जाने से शहर मैं लगने वाले जान से राहत मिली है, वहीं यातायात सरल, सुगम भी हुआ है। श्री धामी ने कहा कि शीघ्र ही पीलीभीत मार्ग से खटीमा बाईपास का निर्माण भी कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी व्यक्तियों से आ“वान करते हुए कहा कि राज्य के चहुंमुखी विकास में अपने अपने स्तर से पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि राज्य और अधिक तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *