Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो चोरियों का खुलासा,नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

रूद्रपुर । दो दुकानों से लैपटाॅप, मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी करने के मामलों का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी में लिप्त एक नाबालिग सहित दो चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी हुआ माल बरामद कर लिया है। बता दें 29 दिसम्बर को जनता इंटर कालेज क ेपास चोरों ने सरदाजी टेलीकाॅम में धावा बोलकर लैपटाॅप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में दुकान स्वामी गुरनाम सिंह ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। वहीं 7 जनवरी को बालाजी द्वार के पास बीके टेलीकाॅम से चोरों ने मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। दुकान स्वामी लाल चन्द्र कालड़ा ने मामले की रिपोर्ट कराई थी। दोनों चोरियों के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गयी थी। छानबीन में जुटी पुलिस ने मामले में हिमाशु शर्मा पुत्र स्व0 विजय कुमार शर्मा निवासी सकलापुर थाना श्यामत गंज जिला बरेली तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 लैपटाप, 6 मोबाईल, 5 चार्जर तथा डाटा केबल आदि सामान बरामद कर लिया। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, वरिष्ठ उप निरीक्षक कमल हसन, वरिष्ठ उपनिरीक्षक के0सी0 आर्या, उपनिरीक्षक दिनेश परिहार, ,उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह,हेड कांस्टेबल सुभाष, कांस्टेबल हरीश रावत, कांस्टेबल गिरीश और महेश पंचपाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *