Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में तीन दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका से हड़कम्प

एसटीएफ ने शुरू की जांच
देहरादून । चार दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका है। एक शिकायत पर एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। मामले में लक्सर से तीन लोगों को एसटीएफ द्वारा हिरासत में लिये जाने की चर्चा है। हालाकि मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। बताया जाता है कि पेपर परीक्षा से एक दिन पहले हल कराया गया था। चर्चाओं के मुताबिक उत्तराखंड में तीन दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की बात सामने आई है। जिस से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में कनखल थाने में एफआईआर कराने की तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड एसटीएफ मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस मामले में लोक सेवा आयोग उत्तराखंड के सभी बड़े जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है। लोक सेवा आयोग परिसर में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही हैं। पूरे लोक सेवा आयोग में हड़कंप मचा हुआ है, कोई कुछ बोलने या बताने को तैयार नहीं। बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग राज्य के 13 जिलों के परीक्षा केंद्रों में 8 जनवरी 2023 को यूकेपीएससी पटवारी/ लेखपाल 2022 परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग द्वारा 29 दिसंबर 2022 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये गए थे। आयोग ने 391 पटवारी पदों के लिए भर्तियां जारी की थी। जिसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौढ़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *