Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छह पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो गिरफ्तार

रूद्रपुर । नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टिसी के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब की तस्करी रोकथाम व नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हर्ष खर्कवाल पुत्र गिरीश चंद्र खर्कवाल निवासी चार साहिब जादे चौक आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप मूलनिवासी हाउस नंबर 178 ऊंचापुल बिठौरिया थाना मुखानी हल्द्वानी, रजत सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी चार साहिबजादे चौक आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप मूलनिवासी बसई कॉलोनी थाना संपूर्णानगर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया उनके पास से सेंट्रो कार संख्या यूए04ई 9450 में 6 पेटी बकाडी क्रैनबेरी रम बरामद की गयी। दोनों के खिलाफ थाना ट्रांजिट कैम्प में 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट भेजने की कार्रवाई की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *