Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नौकरी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी दबोचा

रूद्रपुर । नौकरी दिलाने के नाम पर 21.29 ला,त्रख की धोखाधड़ी करने के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 28 जून 2022 को न्यायालय के निर्देश पर श्रीपाल सिह पुत्र बनवारी सिह निवासी तीनपानी डाम फुलसुंगा ने सर्वेश यादव पुत्र दयाल यादव, श्रीमति शालू वर्मा पत्नी सर्वेश यादव निवासीगण ग्राम अधौली थाना सत्तरगंज सफदरगंज जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश व श्याम मोहन पुत्र राम करन निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना रतनपुर सम्मनपुर अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश के विरूद्ध नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख 29 हजार 700 रुपये धोखाधडी से हड़प लेने की रपट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना ट्राजिट कैम्प से उपनिरीक्षक धीरज टम्टा, हेकानि. अजय कुमार शाही गोमती नगर लखनऊ रवाना किया हुआ। जहां मुखबिर की सूचना पर ग्वाटी चौराहा से अभियुक्त श्याम मोहन पुत्र रामकरन को गिरफ्तार किया।उसके पास से एक पहचान पत्र सचिवालय प्रवेश पत्र जिस पर सर्वेश कुमार पद अनुसचिव कार्यालय राज्य सम्पत्ति विभाग उ.प्र. का बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *