February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शेक्सपियर के नाटक मैकवेथ’ का मंचन

रूद्रपुर। आरएएन पब्लिक स्कूल की बिलासपुर स्थित शाखा के सभागार में शेक्सपियर का नाटक ‘मैकवैथ‘ का रुपान्तरण किया गया। यह नाटक ‘ओल्ड इग्लिश‘ में था तथा विद्यालय के छात्रें द्वारा इसका मंचन किया गया। प्रत्येक दृश्य सजीव प्रतीत होते ऐसा लगता था कि वह ओल्ड इंग्लिश वाला जमाना सबके सामने प्रस्तुत हो रहा था । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कोमल ठुकराल थीं। इस दौरान विद्यालय समिति की श्रीमती मधुराय, प्रबंधिका श्रीमती निधि राय, प्रधानाचार्या श्रीमती दिव्या भारद्वाज मौजूद थीं। अभिभावको की उपस्थिति में छात्र छात्रओं ने नाटक के मनमोहक मंचन से वातावरण मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक का संचालन विद्यालय के अंग्रेजी विभाग एवं विद्यालय में बना टेडैक्स कल्ब के सौजन्य से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *