Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेसियों ने एआरटीओ को सौंपा ज्ञापन

रूद्रपुर। सम्भागीय कार्यालय में प्रिन्टर पिछले तीन माह से खराब है जिसके चलते वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस प्रिन्ट नहीं हो पा रहे। प्रिन्टर ठीक कराने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने महासचिव हरीश पनेरू के नेतृत्व में एआरटीओ पूजा नयाल को ज्ञापन सौंपा। एआरटीओ को दिये ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पिछले कई माह से प्रिन्टर खराब है जिस कारण वाहन चालकों के लाइसेंस नहीं बन पा रहे। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रिन्टर ठीक कराकर लाइसेंस निर्गत नहीं किये गये तो आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में दुर्गेश गुप्ता, केसरीलाल, देवेंद्र, सतपाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *