Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रतिबन्धित इन्जेक्शनों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रूद्रपुर। गत रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस टीम को सिब्बल सिनेमा ग्राउण्ड के सामने दों व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस को देख कर वह भागने लगे जिस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम पता मोहम्मद्दीन उर्फ मामू उर्फ मुल्ला पुत्र घसीटा निवासी रहमत नगर युसूफ कॉलोनी थाना कटघर जिला मुरादाबाद हाल निवासी गाँधी कॉलोनी सिब्बल सिनेमा के पास तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम नन्हे पुत्र घसीटा निवासी भूतबंगला बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से कुल 177 प्रतिबन्धित इंजेक्शन बरामद हुए । पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दोनों भाई हैं । मोहम्मदीन ने बताया कि वह ज्यादातर मुरादाबाद में रहता है तथा जब भी यहाँ पर आता है तो अपना गुजर बसर करने के लिए जयन्तीपुर मुरादाबाद से ही एक व्यक्ति से इंजेक्शन लाकर अपने भाई नन्हे के साथ मिलकर बेचता हैं। पुलिस ने बरामद इंजेक्शन कब्जे में लेकर दोनों नशा तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *