February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लकी ड्रा विजेताओं को किया पुरस्कृत

रुद्रपुर। नगर के एक रेस्टोरेंट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक स्किम के तहत लक्की ड्रा ऽोला गया। जिसमें प्रथम तीन सम्मानित ग्राहकों को ईनाम दिए गए। नगर के ओल्ड जेसीस पब्लिक स्कूल के सामने धोबी घाट स्थित एक रेस्टोरेंट में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पहले राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राहकों और प्रतिष्ठान के बीच बने प्यार को बेजोड़ करने के लिए लक्की ड्रा ऑफर के तहत सर्विसेज दी जा रही है। जोकि काफी हद तक सफल प्रयास है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को अच्छी सर्विस देने के साथ-साथ ऽाने की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना ही हमारी प्राथमिकता है। लक्की ड्रा में सजील चौधरी को पहला, शैलेन्द्र सिंह चौहान को दूसरा व राकेश कुमार को तीसरा ईनाम मिला। सम्मानित विजेता ग्राहकों को राकेश कुमार शर्मा ने ईनाम देकर बधाई दी। इस मौके पर राजकुमार फुटेला, रानू शर्मा, विक्रम सिंह विर्क, मुन्नाजीत मण्डल, रंजीत सरकार, पुष्कर, मनोहर, संजू, ऋषि, देवीदास, कुलदीप सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *